{"_id":"5c28f26dbdec2257071f6966","slug":"171546187373-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ को हरा गढ़वाल राइफल्स ने जीता उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ को हरा गढ़वाल राइफल्स ने जीता उद्घाटन मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। स्व. शशिधर भट्ट स्मृति खेल संस्था की ओर से आयोजित स्व. शशिधर भट्ट स्मृति राष्ट्रीय गढ़वाल कप फुटबाल प्रतियोगिता का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पाइप बैंड की धुन के साथ आगाज हो गया। बतौर मुख्य अतिथि शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्जवलित और आसमान में गुब्बारे छोड़कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच में गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट सेंटर लैंसडौंन ने लखनऊ की टीम को हराया।
रविवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि पूरे प्रदेश में नेशलन लेवल की यह पहली फुटबाल प्रतियोगिता है, जिसके लिए आयोजक बधाई के पात्र हैं। कहा कि प्रदेश सरकार खेल में छुपी हुई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है। इसके लिए स्कूली शिक्षा के साथ खेलों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच गढ़वाल राइफल्स और लखनऊ के बीच खेला गया। जिसमें दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया। गढ़वाल राइफल्स की ओर से पहले हॉफ में अंजल रावत ने एक गोल दाग कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे हॉफ में दोनों ही टीमों ने शानदार मूव बनाए, लेकिन अंत तक दोनों ही टीमें गोल नहीं कर पाई। जिसमें गढ़वाल राइफल्स ने 1-0 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का दूसरा मैच कण्व सिटी कोटद्वार और दिल्ली के मध्य खेला गया। पहले हॉफ में दोनों ही टीमें गोल नहीं कर पाई। दूसरे हॉफ में दिल्ली की टीम नई रणनीति के साथ मैदान में उतरी। मैच के अंतिम क्षणों में दिल्ली के गोल्डी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कोटद्वार के गोल पोस्ट पर गोल दाग दागकर अपनी टीम को 1-0 से जीत दिलाई।
इससे पूर्व बाल भारती स्कूल के पाइप बैंड ने प्रस्तुति दी। जीआईसी कुंभीचौड़ के बच्चों ने स्वागत गीत और पंजाबी नृत्य प्रस्तुत किया। मैच रेफरी की भूमिका महेंद्र सिंह रावत, सत्य दर्शन रावत, तनवीर, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, सीपी जोशी, अजीत नेगी, प्रदीप नेगी ने निभाई। इस मौके पर स्व. शशिधर भट्ट की पत्नी माया देवी, पुत्र अरूण भट्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला, हंस कल्चर सेंटर के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, एएसपी डा. हरीश वर्मा, अनिल भट्ट, कोटद्वार फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष दर्शन भंडारी, फुटबाल कोच सुनील रावत, वीरेंद्र सिंह रावत, पार्षद सुभाष पांडे, मनीष भट्ट आदि मौजूद रहे।
.
जारी-
नरेश थपलियाल