फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   नूर अहमद व सपना बने चैंपियन

नूर अहमद व सपना बने चैंपियन

Wed, 19 Dec 2018 10:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
नूर अहमद व सपना बने चैंपियन
पौड़ी। शिक्षा विभाग के बेसिक स्तर की जनपदीय शीतकालीन खेलकूद, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में ब्लाक स्तर पर दुगड्डा ओवर ऑल चैंपियन बना। प्रतियोगिता की व्यक्तिगत स्पर्धा के बालक वर्ग में नूर अहमद व बालिका वर्ग में सपना चैंपियन बनी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पौड़ी के कंडोलिया खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश पैन्यूली ने कहा कि नौनिहाल हमारा भविष्य है। इनको सही नींव देना सभी का दायित्व है। एडी प्राथमिक शिक्षा एसपी खाली ने छात्रों को बेहतर खेल के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता के 50 और 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में खिर्स ब्लाक का मनोज व बालिका वर्ग में दुगड्डा की सपना प्रथम स्थान पर रहीं। 200 मीटर बालक वर्ग में खिर्सू का नूर अहमद व बालिका वर्ग में थलीसैण की किरन ने प्रथम स्थान पाया। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में पौड़ी का चेतन व बालिका वर्ग में दुगड्डा की सुनीता ने पहला स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद बालिका वर्ग में पाबौ की काजल, बालक वर्ग में खिर्सू का नूर अहमद प्रथम रहा। कबड्डी बालक वर्ग में यमकेश्वर ब्लाक प्रथम व दुगड्डा ब्लाक द्वितीय स्थान पर रहा। प्राथमिक बालक वर्ग सुलेख हिंदी में नैनीडांडा का अकांशु बिष्ट, सुलेख अंग्रेजी में कल्जीखाल की आराधना व मानचित्र में नैनीडांडा का शौर्य रावत पहले स्थान पर रहा। अंताक्षरी में कल्जीखाल, लोकनृत्य में रिखणीखाल ब्लाक ने प्रथम स्थान पाया। सब-जूनियर वर्ग के सुलेख हिंदी में रिखणीखाल की शिवानी रावत, अंग्रेजी में पौड़ी की निशा राणा व मानचित्र में दिव्यांशी प्रथम स्थान पर रही। लोकनृत्य में नैनीडांडा ब्लाक, समूहगान में कोट और एकांकी में यमकेश्वर ब्लाक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन शैलेश जोशी व संपूर्णानंद जुयाल ने किया। इस अवसर पर डीईओ बेसिक कुंवर सिंह रावत, बीईओ पौड़ी जेपी काला, जिला खेल समन्वयक कमल उप्रेती, प्रदीप रावत, महेश गिरी, उमा रौथाण, गीता बिष्ट, रोशनी कुंवर, मातवर चौहान, बबीता रावत, आशा रावत, अनीता रावत, पंकज, राकेश, लक्ष्मण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed