{"_id":"5b33c6014f1c1bb51e8b81ec","slug":"171530119681-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महीने पानी नहीं आने पर भड़के ग्रास्टनगंज के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महीने पानी नहीं आने पर भड़के ग्रास्टनगंज के लोग
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। दो महीने पेयजल आपूर्ति ठप होने से परेशान ग्रास्टनगंज के लोगों का आखिर सब्र का बांध टूट गया। आक्रोशित लोगों ने कोटद्वार तहसील में पहुंचकर जलसंस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बुधवार को पेयजल किल्लत से परेशान ग्रास्टनगंज के लोग तहसील पहुंचे। उन्होंने जलसंस्थान के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने बताया कि पिछले दो महीने से वार्ड नंबर एक में पेयजल आपूर्ति ठप है। उन्हें एक बाल्टी पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। जलापूर्ति के लिए जलसंस्थान के अधिकारियों को कई बार लिखित और मौखिक सूचना दिए जाने के बाद भी उनकी पेयजल समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ऐसे में उन्हें एक किमी पैदल चलकर नहर से पानी ढोना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की। इस अवसर पर सतीश कुमार, केशव चंद्र, कफिल अहमद, हरीश सिंह, लोकपाल, महेंद्र सिंह, कपलेश्वरी देेवी व किशोरी लाल आदि मौजूद थे।