{"_id":"5b2e7f044f1c1bf67a8b6d78","slug":"171529773828-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार में 41 डिग्री के पार पहुंचा पारा, लोग गर्मी से बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार में 41 डिग्री के पार पहुंचा पारा, लोग गर्मी से बेहाल
Updated Sat, 23 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। जून के शुुरुआती हफ्ते में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश होने से दो-चार दिन गर्मी से निजात मिली, लेकिन अब फिर से पारा पढ़ गया है। शनिवार को पारा 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। भीषण गर्मी से वन्यजीव नदियों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे हाईवे पर हाथियों की चहल-कदमी बढ़ने के साथ ही वन महकमा भी अलर्ट हो गया है। खुद वन क्षेत्राधिकारी एसपी कंडवाल संवेदनशील क्षेत्रों पर निगाह रखे हुए हैं।
काश्तकार दिनेश गौड़, श्याम सुंदर कंडवाल और ज्ञानदेव का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते दो सप्ताह पूर्व हुई बारिश के बाद काश्तकारों ने पशुओं के लिए चारे की बुवाई के साथ ही मक्का और रोपाई के लिए धान की पौध की बुआई शुरू कर दी थी, लेकिन बारिश नहीं होने से धान की पौध पीली पड़ने लगी हैं। लालपानी निवासी राजेंद्र जजेड़ी ने बताया कि आगामी तीन-चार दिन के भीतर बारिश नहीं होने की स्थिति में पौध सूख जाएगी।