{"_id":"59c6982c4f1c1b8e688b6060","slug":"171506187308-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधन सहकारी समितियों को बहुउद्देश्यीय बनाने की योजना: अर्जुन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधन सहकारी समितियों को बहुउद्देश्यीय बनाने की योजना: अर्जुन
Updated Sat, 23 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। जिला सहकारी बैंक पौड़ी गढ़वाल के 85वें वार्षिक अधिवेशन में अध्यक्ष अर्जुन सिंह बिष्ट ने एक साल के आय-व्यय और जमा-ऋण का ब्यौरा रखा। कहा कि एक जिला सहकारी बैंक में अब तक 628 करोड़ की जमा पूंजी है। इसमें से 304 करोड़ रुपये के ऋण ऋषि सहकारिता और काश्तकारों को दिए गए हैं। बैंक ने 450 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया है।
शनिवार को देवी रोड स्थित एक होटल में आयोजित वार्षिक अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि बैंक के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी और उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष उमेश त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर अध्यक्ष अर्जुन सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार साधन सहकारी समितियों को बहुउद्देश्यीय बनाने की योजना बना रही है। साधन सहकारी समितियों के माध्यम से ग्रामीण और काश्तकार बैंक की सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। बिष्ट ने कहा कि प्रत्येक परिवार को बैंक से जोड़ने के लिए शाखा स्तर पर और स्कूलों में कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप के माध्यम से लागू योजनाओं के बारे में जागरूक कर खातों को आधार से लिंक करने की जानकारी दी जा रही है। पैक्स के व्यवसाय में वृद्धि करने के लिए बैंक प्रबंध समिति की ओर से निर्णय लिए गए हैं। राज्य सहकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष उमेश त्रिपाठी ने कहा कि सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत ने सहकारिता की योजनाओं के लिए केंद्र से बजट स्वीकृत कराया है।
सहकारी समिति के उपनिबंधक आनंद एडी शुक्ल ने बताया कि समिति की ओर से सदस्यता अभियान के तहत टोल फ्री नंबर 9759500500 दिया गया है। इस पर कॉल या मिस कॉल कर सहकारिता के सदस्यता पा सकते हैं। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के सचिव राम अवध, उपाध्यक्ष सुनील नेगी व गोपेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।