फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   17 villages of Rikhanikhal block deprived of mobile service

रिखणीखाल ब्लाक के दो बीएसएनएल टावर बने हैं शोपीस

Mon, 02 Dec 2019 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
17 villages of Rikhanikhal block deprived of mobile service
सूचना क्रांति के इस दौर में रिखणीखाल ब्लाक के 17 गांवों के लोग आज भी मोबाइल सेवा से वंचित हैं। क्षेत्र में बीएसएनएल ने सात साल पहले दो टावर तो स्थापित किए, लेकिन उनमें सिगनल की व्यवस्था नहीं होने के कारण वे शोपीस बने हुए हैं। वर्ष 2012 में बीएसएनएल ने रिखणीखाल ब्लाक के सुदूर पर्वतीय क्षेत्र के कर्तिया और चपड़ैत में बीएसएनएल के टावर स्थापित किए थे। लेकिन, टावरों में बार-बार खराबी आने के कारण क्षेत्र वासियों को इन टावरों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र के चपड़ैत , कर्तिया, बसड़ा, बडोदा, तिमलसैंण, बराई, धूरा, डोबरिया, कुमाल्डी, झर्त, रथुवाढाब, ढिकोलिया, जुई पापड़ी, बंजादेवी, नौदानू, कांडानाला, दियोद सहित कई गांव के लोग मोबाइल सेवा से वंचित हैं। जिपं सदस्य कर्तिया विनयपाल सिंह नेगी, प्रधान बृजमोहन सिंह, दीपा देवी, प्रभुदयाल असवाल, शर्मीला देवी, महेंद्र सिंह, क्षेपं सदस्य नीलम रावत, विनीता ध्यानी, शबनम देवी, अशोक कुमार ने बीएसएनएल पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने क्षेत्र में मोबाइल सेवा बहाल करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। उधर, बीएसएनएल के एसडीओ आरके कुकरेती ने बताया कि कर्तिया और चपड़ेत के टावरों में कुछ खामियां थी, उन्हें ठीक कर लिया गया है। कुछ गांव घाटी में होने के कारण वहां सिगनल नहीं पहुंचने की शिकायत मिली है, उसे जल्द ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed