Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   बच्चों का सुनहरा भविष्य बनाने के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी: दिलीप रावत

बच्चों का सुनहरा भविष्य बनाने के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी: दिलीप रावत

Thu, 27 Dec 2018 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
बच्चों का सुनहरा भविष्य बनाने के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी: दिलीप रावत
कोटद्वार। दूरस्थ प्रर्वतीय क्षेत्र रिखणीखाल ब्लाक के 35 सरकारी विद्यालयों में शिक्षा लेने वाले बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया गया है। इसके लिए लैंसडौन विधायक दलीप रावत ने अपनी विधायक निधि से विद्यालय के प्रधानाचार्यों को कंप्यूटर उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन

रिखणीखाल विकास खंड मुख्यालय परिसर में आयोजित कंप्यूटर वितरण कार्यक्रम का लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत ने उद्घाटन किया। उन्होंने विधायक निधि से ब्लाक के 35 विद्यालयों को कंप्यूटर वितरित किए। इस अवसर पर विधायक दिलीप रावत ने कहा कि बच्चों का भविष्य सुनहरा बनाने के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी है। कहा कि क्षेत्र के विद्यालयों को कंप्यूटर वितरण करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शुरुआत से ही कंप्यूटर की बेसिक जानकारी प्राप्त करवाना है। उन्होंने ब्लाक के अन्य सभी विद्यालयों को भी कंप्यूटर उपलब्ध कराने की घोषणा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर रिखणीखाल ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी देवी, भाजपा जिला मंत्री मोहन सिंह नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश देवरानी, मंडल महामंत्री लक्षमण सिंह, सयन सिंह नेगी, बलवंत सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, रणवीर सजवाण, श्रीकृष्ण भारद्वाज, विधायक प्रतिनिधि गोपाल रावत, दिनेश रावत सहित अनेक कार्यकर्ता और विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed