फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   क्रांतिकारियों के सपनों के अनुरूप होगा पहाड़ का विकास: प्रकाश पंत

क्रांतिकारियों के सपनों के अनुरूप होगा पहाड़ का विकास: प्रकाश पंत

Thu, 27 Dec 2018 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
क्रांतिकारियों के सपनों के अनुरूप होगा पहाड़ का विकास: प्रकाश पंत
कोटद्वार। प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि क्रांतिकारियों के सपनों के अनुरूप प्रदेश के सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों का विकास किया जाएगा। कहा कि कांग्रेस के शासन में 668 में से 88 न्यायपंचायतों में सड़क की सुविधा नहीं थी, जिसके कारण इन क्षेत्रों से पलायन हो रहा था। भाजपा ने अपने कार्यकाल में 250 और उससे भी कम आबादी वाले सभी गांवों में सबसे पहले सड़क पहुंचाने का कार्य किया है। सड़क पहुंचने के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों का विकास किया जा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लोक संहिता कार्यक्रम में कोटद्वार पहुंचे वित्त मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए गए स्वास्थ्य बीमा कार्ड बीमा कंपनी के माध्यम से संचालित हो रहे थे। बीमा कंपनी द्वारा अस्पतालों का भुगतान नहीं करने पर अस्पतालों ने लोगों का इलाज करने से मना कर दिया गया था, जिसके कारण योजना फेल हो गई। भाजपा ने स्वयं अटल आयुष्मान योजना के तहत पूरे राज्य के लोगों का पांच लाख तक का बीमा करने के लिए बजट की व्यवस्था की है। लोगों का इलाज होने पर सरकार खुद अस्पतालों को भुगतान करेगी। उन्होंने लोगों से योजना का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, मेयर हेमलता नेगी, विभु ग्रोवर, अनीता आर्य, अभिलाषा भारद्वाज, गीता नेगी, चंद्रेेश लखेड़ा, उमेश त्रिपाठी, अमीर अहमद कादरी, योगेश पांथरी, जयवीर सिंह रावत, डा. संदीप, डा. राखी अग्रवाल, डा. अंजलि नौरियाल, प्रकाश चंद्र कोठारी, मयंक कोठारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed