{"_id":"5b37be234f1c1b13358b9933","slug":"161530379811-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम को खाली कराने पर भड़के खिलाड़ी, महिला खेल अधिकारी से हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम को खाली कराने पर भड़के खिलाड़ी, महिला खेल अधिकारी से हुआ विवाद
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। शशिधर भट्ट राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार शाम को खेल के मैदान को खाली कराने को लेकर खिलाड़ियों और महिला उपक्रीड़ाधिकारी के मध्य विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को उठाकर बाजार चौकी ले आई। दोनों पक्षों की ओर से बाजार चौकी में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई है।
उपनिरीक्षक संदीप शर्मा ने बताया कि कुछ बच्चों ने क्रिकेट मैच के लिए शनिवार को स्टेडियम बुक किया था। शाम को चार बजे स्टेडियम मैदान खाली करने को लेकर स्टेडियम के कर्मचारी और बच्चों में बहस होने लगी। विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को बाजार चौकी ले आई। खिलाड़ी ऋषभ का आरोप है कि उपक्रीड़ाधिकारी ने उसके साथ मारपीट की और वह आए दिन बच्चों के साथ अभद्र व्यवहार करती हैं। बच्चों ने उपक्रीड़ाधिकारी के स्थानांतरण की मांग उठाई है। वहीं उपक्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की ने कहा कि शाम चार बजे के बाद स्टेडियम के खिलाड़ियों के अभ्यास का समय होने के कारण बच्चों से मैदान खाली करने को कहा गया, तो वे कनिष्ठ सहायक से उलझ गए। बच्चे उनके कार्यालय पहुंचे तो खिलाड़ी ऋषभ ने किसी से फोन पर बात करने को कहा। फोन पर बात करने से इंकार करने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगा, जिस पर उन्होंने उसे फटकार लगाई। इस बीच कुछ युवकों ने स्टेडियम पहुंचकर कनिष्ठ सहायक और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाई।