{"_id":"5b0992294f1c1ba16e8b4c14","slug":"161527353897-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर बालक वर्ग की कबड्डी में जीआईसी कोटद्वार जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर बालक वर्ग की कबड्डी में जीआईसी कोटद्वार जीता
Updated Sat, 26 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। ग्राम्य विकास एवं कल्याण समिति झवाणासार और रिवाइविंग उत्तराखंड के सहयोग से दो दिवसीय नव जिज्ञासा जन मेले का आयोजन किया गया। इसमें सीनियर बालक वर्ग की कबड्डी में जीआईसी ने एसजीआरआर को हराकर जीत हासिल की।
आमसौड़ में आयोजित नव जिज्ञासा जन मेले के दूसरे दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि दुगड्डा ब्लाक प्रमुख सुरेश असवाल ने किया। इस दौरान सरस्वती वंदना में कनिष्का भंडारी प्रथम रही। एकल नृत्य प्रतियोगिता में आर्य कन्या इंटर कालेज कोटद्वार की मेघा ध्यानी और जीजीआईसी दुगड्डा की मनीषा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जीआईसी दुगड्डा के नितिन और श्वेता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ में सौम्या प्रथम, निशा द्वितीय और मुस्कान तृतीय रही। समूह नृत्य प्रतियोगिता में जय माता ग्रुप और जीआईसी दुगड्डा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में जीआईसी कोटद्वार ने एसजीआरआर कोटद्वार को हराकर जीत हासिल की। बालिका वर्ग में जीजीआईसी दुगड्डा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमसौड़ को हराया। वहीं, जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी में मेहरबान सिंह सरस्वती विद्या मंदिर ने जीआईसी सुखरौ को हराया। बालक वर्ग की 100 मी दौड़ में लक्ष्मण ने प्रथम और बालिका वर्ग में कामायनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर रिवाइविंग इंडिया के अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, सचिव इंद्रमोहन जुयाल, संयोजक श्याम बाबू शर्मा, आकृति संस्था की अध्यक्ष सुषमा जखमोला, मंजू देवी, गरिमा जुयाल, मोहन जुयाल, रवींद्र कुमार, शोभा देवी, सुमन जुयाल व चंद्रकला देवी आदि मौजूद रहे।