{"_id":"59c933c84f1c1bdb538b45c9","slug":"161506358216-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामि गंगे अभियान को सफल बनाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामि गंगे अभियान को सफल बनाने का लिया संकल्प
Updated Mon, 25 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। राजकीय इंटर कालेज कुंभीचौड़ में एनएसएस के 48वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर विद्यालय के मुख्य द्वार और संपर्क मार्गों की साफ-सफाई की गई। स्वयं सेवियों ने नमामि गंगे अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुुुभारंभ कृष्णा बहुगुणा, चंद्रेश लखेड़ा और सुनील मधवाल ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने वंदना, लोकगीत, लोक नृत्य और नाटिका की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम अधिकारी सुनील प्रकाश मधवाल ने स्वयंसेवियों से नमामि गंगे अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने की अपील की। इस अवसर पर ओजोन दिवस पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के परिणाम भी घोषित किए गए, जिसमें शुभम धूलिया ने प्रथम, रोबिन सिंह और निजामुद्दीन ने द्वितीय व करन सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि परहाना चतुर्थ और कन्हैया ने पंचम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में पुरातन स्वयंसेवियों भूपेंद्र सिंह, नसरीन और पूजा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अशोक कुमार मिश्रा, विक्रम सिंह रावत, नीरज कुमार कमल, पूनम पांथरी, यशोदा नैथानी आदि उपस्थित थे।