{"_id":"59c7e6cb4f1c1b25688b6444","slug":"161506272971-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं होने तक जारी रहेगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं होने तक जारी रहेगा आंदोलन
Updated Sun, 24 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। अधिवक्ता सुशील कुमार रघुवंशी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोटद्वार बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस प्रशासन को शीघ्र गुनहगार की गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
रविवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पंत के नेतृत्व में अधिवक्ता तहसील में एकत्र हुए। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया। इस अवसर पर आयोजित सभा में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
अजय कुमार पंत ने पुुलिस पर हत्या के आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दस दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। जिसके चलते पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लग गए हैं। कहा कि जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती बार संघ की हड़ताल अनवरत जारी रहेगी। इस संबंध में शीघ्र ही बार संघ और बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिलकर हत्याकांड की सीबी आई जांच की मांग करेगा साथ ही उच्चन न्यायालय में अपना पक्ष रखेगा। कहा एक बार फिर इस संबंध में बार संघ की एक आवश्यक बैठक 25 सितंबर को सिम्मलचौड़ स्थित सिविल कोर्ट में रखी हैं। जिसमें आंदोलन की आगे की रूप रेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर कुंबर सिंहगुसाई, एलसी सेमवाल, प्रमोद राणा, मुकेश कवटियाल, सुनील नेगी, अनुज भट्ट, प्रवेश रावत, शंकर सिंह रावत आदि मौजूद रहे।