फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   निगम क्षेत्र में नालियों के टूटे चेंबर बने हैं दुर्घटनाओं के सबब

निगम क्षेत्र में नालियों के टूटे चेंबर बने हैं दुर्घटनाओं के सबब

Sun, 07 Jul 2019 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
निगम क्षेत्र में नालियों के टूटे चेंबर बने हैं दुर्घटनाओं के सबब
कोटद्वार। नगर निगम प्रशासन नालियों के चैंबर और ढक्कनों को ठीक करने की जहमत नहीं उठा रहा है, जिससे मार्गों पर टूटे हुए ये चैंबर दुर्घटना के सबब बने हुए हैं। रविवार दोपहर आमपड़ाव तिराहे में एक कार का पहिया नाली में घुस गया। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन की लापरवाही के चलते आमपड़ाव, गाड़ीघाट व गोविंदनगर समेत कई इलाकों में नालियों के चैंबर और ढक्कन टूटे हुए हैं, लेकिन नगर निगम प्रशासन इन चैंबर और ढक्कनों की मरम्मत करने की जहमत नहीं उठा रहा है, जिससे मार्गों पर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। रविवार दोपहर आमपड़ाव तिराहा स्थित मोड़ पर कार का एक पहिया नाली में घुस गया। लोगों ने कार को बाहर निकाला।
विज्ञापन

कोमल सिंह, बीरेंद्र सिंह व केसर सिंह आदि का कहना है कि नाली पर बनी डाट पुलिया पर बने चैंबर का ढक्कन गत कई दिनों से टूटा हुआ है, लेकिन नगर निगम प्रशासन उक्त क्षतिग्रस्त ढक्कन को ठीक करने की जहमत नहीं उठा रहा है। इससे पूर्व भी कई वाहन उक्त नाली में फंस चुके हैं। नगर निगम प्रशासन को बड़ी दुर्घटना का इंतजार है। उन्होंने क्षतिग्रस्त ढक्कन को ठीक करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर निगम के जेई अखिलेश खंडूड़ी ने बताया कि मामला संज्ञान में आ चुका है। जल्द ही नाली के क्षतिग्रस्त ढक्कन को ठीक कर दिया जाएगा।

-फोटो

स्टेशन मार्ग पर पड़ा गड्ढा दे रहा दुघर्टना को न्योता
सैनिक विश्राम गृह के निकट गड्ढे में गिरकर लोग हो रहे हैं चोटिल
अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार। नगर निगम प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। शहर के अति व्यस्ततम मार्ग स्टेशन रोड पर पिछले दो माह से सड़क के बीचोंबीच गड्ढा बना हुआ है, जिसमें गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों की शिकायत पर भी नगर निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है, जिसके कारण लोगों में रोष है।

स्थानीय निवासी संतोष कुमार, रईस अहमद, हरीनाथ व विजय वर्मा का कहना है कि पिछले दो माह से स्टेशन मार्ग पर सैनिक विश्राम गृह के पास सड़क के बीचोंबीच टूटे चैंबर से बड़ा गड्ढा हो गया है। इसमें गिरकर वाहन चालक और राहगीर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि बरसात में इस गड्ढे में पानी भर जाता है। राहगीरों को गड्ढे की गहराई नजर नहीं आती, जिस कारण लोग गड्ढे में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। कहा कि इस गड्ढे की वजह से स्टेशन मार्ग पर यातायात भी प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि इसकी कई बार लिखित और मौखिक शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उधर, नगर निगम के जेई अखिलेश खंडूड़ी ने बताया कि स्टेशन रोड पर सड़क पर पड़े गड्ढे की जानकारी नहीं है। शीघ्र समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed