फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कारगिल शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

कारगिल शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

Sun, 07 Jul 2019 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
कारगिल शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित
कोटद्वार। 17 गौरव सेनानी समिति के तत्वावधान में 17 गढ़वाल राइफल्स का बटालिक बैटल ऑनर डे धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बटालियन के कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

बालासौड़ स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ले. कर्नल बीआर जानी और समिति के अध्यक्ष श्रीधर प्रसाद केष्टवाल ने किया। इस मौके पर कारगिल में शहीद हुए बटालियन के जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। ध्वजारोहण के बाद रेजीमेंट गीत का गाया गया। वक्ताओं ने कारगिल युद्ध के स्मरण सुनाए। कहा कि बर्फ के बीच दुश्मन की ओर से हो रही भारी गोलाबारी के बावजूद मेजर पीके जेटली, कप्तान जिन्टू गोगोई और सूबेदार जगदीश प्रसाद पोखरियाल के नेतृत्व में बटालियन के जवान निरंतर आगे बढ़ते रहे और दुश्मन को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। सात जुलाई 1999 को आज के ही दिन बटालियन ने निर्णायक विजय हासिल करते हुए कारगिल में तिरंगा फहराया। इस दौरान बटालियन के एक सेना अधिकारी, एक कनिष्ठ अधिकारी और 19 जवान देश के लिए शहीद हुए। इस ऑपरेशन में बटालियन को एक वीर चक्र, पांच सेना मेडल, 15 जीओसी, उत्तरी कमान प्रशंसा पत्र, तीन सीओएस, एनसी बटालियन को कारगिल बटालिक बैटल ऑन व थ्रेटर दिया गया। कार्यक्रम में कारगिल में शहीद सैनिकों के परिवारों को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपाध्यक्ष कै. सुरेंद्र सिंह नेगी, सूबेदार भारत बलूनी, सचिव आलम सिंह, सुरेंद्र सिंह व दयानंद भट्ट समेत 17 गढ़वाल के गौरव सेनानी और परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed