फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   पर्यटकों की कार खाई में गिरी, दो की मौत, तीन घायल-COORDINATION

पर्यटकों की कार खाई में गिरी, दो की मौत, तीन घायल-COORDINATION

Sat, 06 Jul 2019 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
पर्यटकों की कार खाई में गिरी, दो की मौत, तीन घायल-COORDINATION
लैंसडौन/कोटद्वार। कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर गुमखाल के पास पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार हरियाणा के दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो महिला पर्यटक समेत तीन घायल हो गए। घायलों को लैंसडौन पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकालकर बेस अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

कोतवाल संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि हरियाणा से तीन युवक और दो युवतियां शुक्रवार को अपनी कार से घूमने के लिए लैंसडौन आए थे। रात को पांचों पर्यटक जयहरीखाल स्थित एक होम स्टे पर्यटक आवास गृह में रुके थे। लैंसडौन घूमने के बाद शनिवार को उन्होंने पौड़ी घूमने का मन बनाया। शनिवार को ये लोग लैंसडौन से जयहरीखाल, गुमखाल होते हुए पौड़ी के लिए रवाना हुए थे। दिन में करीब 12 बजे गुमखाल से करीब एक किमी आगे सतपुली रोड पर उनकी कार अनियंत्रित होकर 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। चीख-पुकार मचने और शोर होने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही गुमखाल पुलिस और उसके बाद लैंसडौन से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य चलाया।
विज्ञापन

हादसे में कार में सवार दो युवकों आदित्य (26) पुत्र राजेश ग्राम बेरी जिला झज्जर हरियाणा और मानव (26) पुत्र नामालूम निवासी फरीदाबाद हरियाणा की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में मोहित (21) पुत्र राजकुमार रोहतक हरियाणा, शिवानी (22) पुत्री प्रेम सिंह रावत, निवासी सी-18 न्यू जानकीपुरी वृंदापुर उत्तम नगर दिल्ली और दीप्ति (22) पुत्री लाल सिंह सेक्टर 14 गुड़गांव हरियाणा शामिल हैं, जिन्हें 108 सेवा से बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां दिल्ली में एमबीए की पढ़ाई कर रही हैं। वे अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए लैंसडौन और पौड़ी आए थे। जहां हादसे का शिकार हो गई। कोतवाल ने बताया कि खाई गहरी होने के कारण कार के परखच्चे उड़ गए हैं। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed