फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   हरिद्वार के युवक ने होटल में पंखे से लटककर दी जान-COORDINATION

हरिद्वार के युवक ने होटल में पंखे से लटककर दी जान-COORDINATION

Sat, 06 Jul 2019 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार के युवक ने होटल में पंखे से लटककर दी जान-COORDINATION
कोटद्वार। हरिद्वार के युवक ने स्टेशन रोड पर एक होटल के कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी है। पुलिस मामले को आत्महत्या से जुड़ा मान रही है। हालांकि होटल के कमरे से कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि युवक शुक्रवार शाम को कोटद्वार पहुंचा था, जहां उसने होटल में कमरा लिया।
विज्ञापन

होटल के प्रबंधक सोम प्रकाश कुकरेती ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे एक युवक होटल में पहुंचा। उसने अपने आप को फौजी बताते हुए होटल में कमरा लिया। कहा कि उसे शनिवार सुबह लैंसडौन जाना है। युवक ने अपना नाम शुभम पुत्र अजेंद्र कुमार निवासी हाउस नंबर 162 शिवपुरी कनखल हरिद्वार की आईडी जमा कराई। शुक्रवार शाम को पांच बजे उसने खाना मंगवाया और उसके बाद वह कमरे से बाहर नहीं निकला। शनिवार सुबह 11 बजे चेक आउट को लेकर जब उन्होंने उसके कमरे में चार बार इंटरकॉम फोन किया, तो फोन नहीं उठा। होटल के रजिस्टर में दर्ज युवक के मोबाइल नंबर पर भी काल की गई, लेकिन वह नहीं उठा। दरवाजा खटखटाने पर भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई। अनहोनी की आशंका पर कर्मचारियों ने कमरे के पीछे एसी की विंडो से अंदर झांका, तो युवक पंखे पर लटका हुआ था। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना बाजार चौकी पुलिस को दी।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी एसआई सतेंद्र भंडारी ने बताया कि होटल से मिली सूचना के बाद वह होटल के कमरे में पहुंचे। उन्होंने दरवाजा तुड़वाया। अंदर युवक अपनी शर्ट का फंदा बनाकर पंखे से झूला हुआ मिला। शव को उतरकर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से वोटर कार्ड मिला, जिसमें उसका नाम शुभम (24) पुत्र अजेंद्र कुमार, हाउस नंबर 162 शिवपुरी कनखल हरिद्वार अंकित था। उसके पास से करीब सात हजार रुपये भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
फोटो समाचार
जारी
नरेश/चंद्रमोहन शुक्ला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed