फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   मेयर और पूर्व मंत्री ने किया बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा, आपदा पर सरकार को घेरा

मेयर और पूर्व मंत्री ने किया बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा, आपदा पर सरकार को घेरा

Fri, 05 Jul 2019 10:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
मेयर और पूर्व मंत्री ने किया बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा, आपदा पर सरकार को घेरा
कोटद्वार। मेयर हेमलता नेगी और पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने ग्रास्टनगंज एवं गिंवईस्रोत क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर कोटद्वार की आपदा को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया। उन्होंने बाढ़ सुरक्षा इंतजाम को नाकाफी बताया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि वर्ष 2017 से कोटद्वार क्षेत्र आपदा से ग्रसित है। दो साल से क्षेत्र में पनियाली समेत कई नदी नाले तबाही मचा रहे हैं, लेकिन सरकार आपदा के प्रति उदासीनता बरते हुए है। कहा कि बरसात की पहली बारिश में पनियाली गदेरे में आई बाढ़ से तीन युवकों की मौत होना दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने आरोप लगाया कि खोह व सुखरो नदियों में चैनलाइजेशन का काम भी नियमानुसार नहीं हुआ है। गिंवईस्रोत के त्रिकोण में भी चैनलाइजेशन का कार्य ठीक ढंग से न होने से खोह नदी का पूरा पानी आबादी की तरफ आ रहा है, जो भविष्य में बड़ा खतरा बन गया है। नदियों को बीच में खोदा जाना चाहिए था, लेकिन खनन करने वालों ने नदी के तटबंधों को खोदकर अपने मनमाफिक खुदान कर अपने हित साध दिए हैं। कहा कि गिंवईस्रोत, पनियाली, ग्वालगढ़, मालन एवं तेलीस्रोत में भी बाढ़ सुरक्षा कार्य न होने से लोग आने वाली बरसात से भयभीत हैं। इस मौके पर पार्षद हरीश नेगी, लक्ष्मी देवी व सरोज सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed