फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   12 जुलाई से दौड़ने लगेंगे बिजनौर बैराज से बड़े वाहन-compat

12 जुलाई से दौड़ने लगेंगे बिजनौर बैराज से बड़े वाहन-compat

Fri, 05 Jul 2019 10:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
12 जुलाई से दौड़ने लगेंगे बिजनौर बैराज से बड़े वाहन-compat
कोटद्वार। गढ़वाल के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। यूपी के बिजनौर में गंगा नदी पर बने बैराज पुल पर 12 जुुलाई से बड़े वाहनों का संचालन शुरू हो जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से पुल की मरम्मत कराने के बाद आगामी बारह जुलाई से बड़े वाहनों के संचालन को हरी झंडी दे दी गई है।
विज्ञापन

पौड़ी-दिल्ली नेशनल हाईवे पर यूपी के बिजनौर स्थित गंगा बैराज पर पुल की मरम्मत का काम पूरा हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार जल्द ही वरिष्ठ अधिकारियों और इंजीनियरों की टीम पुल का निरीक्षण करने के बाद पुल को बड़े वाहनों के लिए खोल देगी। इसके लिए 12 जुलाई तक का समय लिया गया है। बिजनौर के एसडीएम बृजेश कुमार सिंह ने भी इसकी पुष्टि की है। पुल की मरम्मत होने और इस पर बड़े वाहनों के संचालन की अनुमति मिलने से गढ़वाल के यात्रियों ने राहत की सांस ली है। उन्हें ढाई महीने से गजरौला-हापुड़ होते हुए दिल्ली आवाजाही करनी पड़ रही थी, जिसमें उनका समय और पैसा दोनों अधिक लग रहा था।
विज्ञापन

बिजनौर का गंगा बैराज पुल गढ़वाल और पश्चिमी यूपी के बड़े भूभाग को मेरठ और दिल्ली से जोड़ता है। इस पुल के क्षतिग्रस्त होने से सबसे ज्यादा दिक्कत गढ़वाल के लोगों को हो रही है। उन्हें दिल्ली, फरीदाबाद जाने के लिए वाया गजरौला और हापुड़ सफर तय करना पड़ रहा है, जिससे कोटद्वार से दिल्ली की दूरी 60 किमी और बढ़ गई है। बिजनौर गंगा बैराज पुल से होते हुए कोटद्वार की दिल्ली से दूरी करीब 233 किमी पड़ती है, जबकि वाया गजरौला-हापुड़ यह दूरी बढ़कर करीब 291 किमी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed