फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   रात 10 से चार बजे के बीच पहाड़ों पर नहीं चलेंगे वाहन

रात 10 से चार बजे के बीच पहाड़ों पर नहीं चलेंगे वाहन

Fri, 05 Jul 2019 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
रात 10 से चार बजे के बीच पहाड़ों पर नहीं चलेंगे वाहन
कोटद्वार। बरसात के सीजन में पहाड़ियों से हो रहे भूस्खलन और आपदा के दृष्टिगत कोटद्वार पुलिस ने रात को दस बजे से सुबह चार बजे तक पहाड़ों पर वाहन संचालन प्रतिबंधित कर दिया है। यह व्यवस्था शुक्रवार रात से ही लागू कर दी गई है। इमरजेंसी सेवाओं को इससे मुक्त रखा गया है। आपदा के दौरान दिन और रात त्वरित मदद के लिए पुलिस की टीमें बना दी गई है, जो जरूरत पड़ने पर तुरंत आपदा प्रबंधन के साजोसामान के साथ मौके पर पहुंचेंगी।
विज्ञापन

कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि मानसून में कोटद्वार से दुगड्डा, पौड़ी, लैंसडौन, कांडी रूट, धुमाकोट रूटों पर पहाड़ियां दरकने से हादसों का डर बना रहता है। ऐसे में कई बार यात्री वाहन जोखिम उठाकर रात को भी चलते रहते हैं। धुमाकोट रूट पर बृहस्पतिवार रात को हुई ट्रक दुर्घटना में दो लोगों की मौत के बाद यह निर्णय लिया गया है कि रात को दस बजे के बाद और सुबह चार बजे तक पहाड़ों पर वाहनों का संचालन बंद कर दिया जाए। यह व्यवस्था केवल मानसून सत्र के लिए लागू की गई है। जो वाहन चालक जरूरी जाना चाहेंगे या फिर जाने की जिद पकड़ेंगे। उनका पूरा रिकार्ड पुलिस चेक पोस्ट पर रखा जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा से कतई खिलवाड़ नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि कोटद्वार थाने में आपदा के दृष्टिगत दस-दस पुलिस अधिकारियों और सिपाहियों की एक टीम बनाई गई है। उनके पास आपदा प्रबंधन का पूरा सामान उपलब्ध रहेेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed