फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   155 people registered to solve problems

Kotdwar News: समस्याओं के समाधान के लिए 155 लोगों ने कराया पंजीकरण

Fri, 27 Sep 2024 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
155 people registered to solve problems

विज्ञापन
कण्वघाटी। भाबर के बोक्सा जनजाति बालिका विद्यालय हल्दूखाता में जिलाधिकारी पौड़ी के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की ओर से प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 155 लोगों ने विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए पंजीकरण कराया।

शिविर की शुरुआत मुख्य कृषि अधिकारी वीके यादव ने की। शिविर में स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, बाल विकास, राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी पहुंचे थे। बेस हॉस्पिटल कोटद्वार से चिकित्सकों की टीम द्वारा दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए। सहायक समाज कल्याण अधिकारी संजीव पाल ने समाज कल्याण विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी। जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र, पौड़ी गढ़वाल के नोडल अधिकारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने दिव्यांगजनों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के विषय में जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने 16 लोगों के स्वास्थ्य कार्ड एवं 70 लोगों के आभा आईडी कार्ड बनाए। साथ ही एक दिव्यांगजन को दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाकर दिया गया।
विज्ञापन


शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुल 86 लोगों के पहचान पत्र, कृषि विभाग की ओर से 11 किसान सम्मान निधि एवं किसान क्रेडिट कार्ड के आवेदन प्राप्त किए गए। जल संस्थान की ओर से 3 नए कनेक्शन के लिए आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर में करीब 155 प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए पंजीकरण कराया। शिविर में नायब तहसीलदार सरदार सिंह चौहान, पूर्ति निरीक्षक करण छेत्री, राजस्व निरीक्षक विनोद जोशी, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। लोगों ने जिलास्तरीय एवं तहसीलस्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed