फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   स्वस्थ और सबला बनकर ही अपराजिता बनेंगी महिलाएं

स्वस्थ और सबला बनकर ही अपराजिता बनेंगी महिलाएं

Fri, 10 May 2019 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
स्वस्थ और सबला बनकर ही अपराजिता बनेंगी महिलाएं
कोटद्वार। अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम के तहत इंटर कालेज मोटाढांक में पतंजलि योग समिति के सहयोग से योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए नियमित योगाभ्यास को जरूरी बताया गया। कहा कि स्वस्थ और सबला बनकर ही महिलाएं अपराजिता बन सकेंगी। इस मौके पर महिलाओं को बाल अपराध एवं महिला हिंसा के प्रति भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन

पतंजलि योग समिति की राज्य कार्यकारिणी सदस्य शोभा रावत और योग शिक्षिका मंजू बिष्ट ने गृहणियों और कामकाजी महिलाओं के लिए योग को जरूरी बताया। शिविर में महिलाओं को विभिन्न प्रकार के योग, प्राणायाम एवं आसनों की जानकारी दी गई। शिविर में महिला पतंजलि योग समिति की योग शिक्षिका मंजू बिष्ट ने कहा कि वर्तमान में प्रदूषण और सही खान पान न होने के कारण मनुष्य का शरीर कई बीमारियों की चपेट में आ जाता है। भागदौड़ भरी जिंदगी में रोजाना के काम से कई लोग मानसिक और शारीरिक रूप से भी तनाव महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से जहां शरीर अनेक बीमारियों से दूर रहता है, वहीं मनुष्य का मस्तिष्क भी तनावमुक्त रहता है। कहा कि महिलाएं चाहे गृहणी हों या नौकरीपेशा, योग सभी के स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है। उन्होंने सभी महिलाओं से अपनी दिनचर्या में योग शामिल कर स्वस्थ जीवन जीने का आह्वान किया।
विज्ञापन

योग शिक्षिका मंजू बिष्ट ने महिलाओं को विभिन्न बीमारियों को दूर करने वाले योगाभ्यास कराए। इस दौरान महिला साधकों को सूर्य नमस्कार, यौगिक जॉगिंग, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया। आसनों में उष्ट्रासन, धनुरासन, ताड़ासन, भुजंगासन का अभ्यास कराया गया। उन्होंने महिलाओं को बाल अपराध एवं महिला हिंसा के प्रति जागरूक और सतर्क रहने का आह्वान किया गया। इस दौरान महिलाओं को कोटद्वार कोतवाली और सीओ कार्यालय के सीयूजी नंबर नोट करवाए गए। शिविर में यशोदा बुड़ाकोटी, देवेश्वरी चौहान, राखी नेगी, अनीता काला, लता असवाल, हेमवंती देवी, कुसुम देवी, सिरा देवी, सर्वेश्वरी देवी, शोभा देवी, विद्या देवी, प्रदीप नेगी, सुरेंद्र सिंह, नंदन सिंह नेगी समेत 52 प्रतिभागी मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य जनार्द्धन बुड़ाकोटी ने अमर उजाला की अपराजिता मुहिम को महिला सशक्तीकरण की दिशा में मील का पत्थर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed