फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   आंदोलनकारियों ने स्व. इंद्रमणी बडोनी को जयंती पर किया याद

आंदोलनकारियों ने स्व. इंद्रमणी बडोनी को जयंती पर किया याद

Mon, 24 Dec 2018 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
आंदोलनकारियों ने स्व. इंद्रमणी बडोनी को जयंती पर किया याद
कोटद्वार। उत्तराखंड आंदोलनकारी राष्ट्रीय मोर्चा की ओर से आयोजित बैठक में राज्य आंदोलनकारी स्व. इंद्रमाणी बडोनी की 94वीं जयंती के पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

सोमवार को देवी मंदिर स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में मोर्चा अध्यक्ष डा. शक्तिशैल कपरवाण ने कहा कि बडोनी के नेतृत्व में आंदोलनकारियों ने उत्तराखंड की लड़ाई लड़ी, लेकिन जिन उद्देश्यों के लिए उत्तराखंड का आंदोलन किया गया था वह आज 18 वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो सके हैं। उन्होंने सरकार से आगामी 10 वर्षों तक विकास प्राधिकरण के कानून और किसी प्रकार का टैक्स लागू नहीं करने की मांग की। मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय ध्यानी ने बडोनी के विचारों के अनुरूप प्रदेेश के विकास की योजनाएं बनाने की सरकार से मांग की। मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रवेंद्र सिंह रावत ने नगर निगम से क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित गति से कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजा राम अंथवाल, प्रवेश चंद्र नवानी, कोमल सजवाण, विजय कंडारी, पित्रशरण जोशी, पुष्कर सिंह रावत, हरीश चंद्र घिल्डियाल, चंद्रमोहन सिंह, कांति सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed