{"_id":"5b3666184f1c1bf26e8baa59","slug":"151530291736-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एवीएन ब्लू और एवीएन रैड ने बीच फाइनल मैच आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एवीएन ब्लू और एवीएन रैड ने बीच फाइनल मैच आज
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर। कोटद्वार के भाबर क्षेत्र में अंडर-14 एवीएन गोल्ड कप टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिमसें एवीएन ब्लू और एवीएन रैड ने सेमीफाइनल में अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दोनों टीमों के बीच फाइनल मैच 30 जून को खेला जाएगा।
भाबर क्षेत्र के एवीएन क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित सेमीफाइनल का उद्घाटन एवीएन एकेडमी की डायरेक्टर अनुराधा नैथानी शर्मा ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करके किया। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच एवीएन ब्लू और लायन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया, जिसमें लायन क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवरों में 149 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एवीएन ब्लू ने 28 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाकर फाइनल में प्रवेश किया। टीम में आलराउंडर मोहित ग्वाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 43 रन बनाकर तीन विकेट लिए।
दूसरे सेेमीफाइनल में एवीएन रैड ने नेशनल क्रिकेट क्लब को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जिसमें एवीएन रैड ने टॉस जीतकर 30 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नेशनल क्रिकेट क्लब टीम 30 ओवर में 150 रन पर ही सिमट गई। फाइनल मैच का आयोजन 30 जून को एवीएन क्रिकेट स्टेडियम में एवीएन ब्लू और एवीएन रैड के बीच सुबह आठ बजे होगा, जो 40 ओवर का खेला जाएगा।