{"_id":"5b2e7ef24f1c1b684d8b7fd1","slug":"151529773810-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरान होते पहाड़ों को बचाने के हों सामूहिक प्रयास: दीपक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरान होते पहाड़ों को बचाने के हों सामूहिक प्रयास: दीपक
Updated Sat, 23 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतपुली। ओमकारा, तनु वेड्स मनु, दबंग 2, प्रेम रतन धन पायो, हिंदी मीडियम समेत कई सुपरहिट हिंदी फिल्मों में अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवा चुके बॉलीवुड अभिनेता दीपक डोबरियाल ने पहाड़ों को बचाने के लिए प्रवासियों से आगे आने की अपील की है।
एकेश्वर ब्लाक के कबरा गांव निवासी दीपक डोबरियाल अपने पिता मंगतराम डोबरियाल के निधन पर गांव पहुंचे। इस दौरान अमर उजाला से बातचीत में दीपक का वीरान होते पहाड़ों के प्रति दर्द छलक पड़ा। उन्होंने प्रवासियों से पहाड़ों को बचाने के लिए आगे आने की अपील करते हुए कहा कि महज सरकारों के भरोसे बैठने से ही गांव का विकास नहीं होगा। इसके लिए सामूहिक प्रयास करने पड़ेंगे। उन्होंने बताया कि उनका बचपन गांव में ही गुजरा है। उन्होंने लगन और मेहनत के बलबूते दिल्ली के रंगमंच से निकलकर बॉलीवुड में अपना एक अलग मुकाम बनाया है। वीरान होते पहाड़ और खंडहर होते घरों के बारे में चिंता जताते हुए कहा कि उनका पहाड़ से प्रति विशेष लगाव रहा है, यही कारण है कि अपने व्यस्ततम शेड्यूल के बावजूद वह हर साल समय निकालकर एक बार अपने गांव जरूर आते हैं और कम से कम डेढ़ से दो हफ्ते गांव में ही ठहरते हैं। क्षेत्रवासियों के सहयोग से पलायन रोकने के लिए क्षेत्र के प्रवासियों को एकजुट करने की मुहिम भी चला रहे हैं। कहा कि वे सैफ अली खान की स्टारर कप्तान और एक अन्य फिल्म कामयाब में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं।