{"_id":"5b0992214f1c1bb36e8b4bc2","slug":"151527353889-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ निकाला जुलूस किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ निकाला जुलूस किया धरना-प्रदर्शन
Updated Sat, 26 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। जिला कांग्रेस कमेटी कोटद्वार ने शनिवार को विश्वासघात दिवस मनाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जुलूस निकालकर तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार को चार साल हो चुके हैं, लेकिन जनता से किए चुनावी वादों का पूरा नहीं किया गया। कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर भाजपा सरकार को देश की जनता से किए वादों को पूरा करने के आदेश देने की अपील की।
शनिवार को राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव के दौरान जनता से कई वादे किए थे, जो सरकार ने पूरे नहीं किए। भाजपा सरकार को केंद्र में आए हुए चार साल बीत चुके हैं, लेकिन उसने अभी तक प्रति वर्ष दो करोड़ नौकरियों की व्यवस्था करना, हर नागरिक के बैंक खाते में 15 लाख रुपये देने, सौ दिन के भीतर विदेशों से काले धन को वापस लाने, बेरोजगारी को समाप्त करने, सैनिकों पर आतंकी हमले को रोकने आदि किए गए वादों को पूरा नहीं किया है। केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले की मार जनता अभी तक झेल रही है। पेट्रोल और गैस के बढ़ते दामों और बढ़ती महंगाई से जनता परेशान है। कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति से भाजपा सरकार को देश की जनता से किए वादों को पूरा करने के आदेश देने की अपील की है।
धरने में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रंजना रावत, नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, गीता नेगी, रमेश चंद्र खंतवाल, विवेक शाह, जयकृष्ण आर्य, मनोज सिंह रावत, शहनाज समसी, कृष्णा बहुगुणा, प्रवेश रावत, सूरज प्रसाद कांति व मनोज सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-फोटो