फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   अपर कालाबड़ के घरों में घुसा पानी, लोग परेशान

अपर कालाबड़ के घरों में घुसा पानी, लोग परेशान

Sat, 23 Sep 2017 10:48 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
अपर कालाबड़ के घरों में घुसा पानी, लोग परेशान

विज्ञापन

कोटद्वार। क्षेत्र में तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं, जिससे एक बार फिर तटीय क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ गई है। आपदा से पीड़ित लोग नालों के उफान से घबराए हुए हैं। शुक्रवार रात को हुई भीषण बारिश के चलते नगर पालिका के अपर कालाबड़ क्षेत्र में फिर से बरसाती पानी घुस गया, जिससे लोग परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से बाढ़ सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की है।
शुक्रवार रात को नगर पालिका के वार्ड नंबर एक में अपर कालाबड़ के गिवंईस्रोत बरसाती नाले से सटे हुए क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बार फिर से नाले के उफान का पानी लोगों के घरों के बाहर से बहने लगा। लोगों ने किसी प्रकार घर के अंदर पानी घुसने से रोका। गिवंई स्रोत का पानी अभी भी लोगों के घरों के बाहर जमा हो रखा है, लोग पानी को पार कर किसी प्रकार अपने घर में आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिक शोभा नेगी, शैलेंद्र नेगी, राम बहादुर, मोहन ने प्रशासन पर बाढ़ सुरक्षा कार्य नहीं करने का आरोप लगाया। कहा कि पिछले महीने भी इसी प्रकार पुल के पास से उनके घरों में मलबा घुस गया था, जिसमें उन्हें बहुत नुकसान हुआ था। प्रशासन ने उनके नुकसान के मुआवजे के रूप में मात्र 3800 रुपये का चेक थमाकर खाना पूर्ति कर दी। उधर, तहसीलदार सीएस रावत ने बताया कि अपर कालाबड़ क्षेत्र में जलभराव की जानकारी नहीं है। पटवारी को भेजकर इसका जायजा लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed