फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   15 wedding guests including children were sitting in a nine seater maxi cab vehicle, investigation found no technical fault

Kotdwar News: नौ सीटर मैक्सी कैब वाहन में बच्चों समेत बैठे थे 15 बराती, जांच में नहीं मिली कोई तकनीकी खराबी

Sat, 05 Oct 2024 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
15 wedding guests including children were sitting in a nine seater maxi cab vehicle, investigation found no technical fault

विज्ञापन
कोटद्वार। नौगांव में दुर्घटनाग्रस्त मैक्सी कैब चालक समेत 9 सीट की क्षमता में पास थी, लेकिन हादसे के दौरान उसमें दो बच्चों समेत 15 बराती सवार थे। मैक्सी कैब कच्ची सड़क पर तेज गति से दौड़ रही थी कि चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली। 10 बराती कोटद्वार और एक्स ऋषिकेश में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। शनिवार दिन में एसएसपी पौड़ी और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिवहन विभाग को दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कोई तकनीकी खामी नहीं मिली। हादसा मानवीय भूल बताई जा रही है। रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।

शनिवार दिन में एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने लैंसडौन के कोतवाल मोहम्मद अकरम के साथ सिसल्डी बूचाखाल मोटर मार्ग का धरातलीय निरीक्षण किया। एसएसपी ने लैंसडौन समेत पर्वतीय क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों को शादी बरात के सीजन में हर वाहन की सख्ती से जांच के आदेश दिए। कहा कि ओवरलोडिंग और शराब पिए वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया कि शनिवार से ही कोटद्वार समेत एनएच और अन्य सड़कों पर वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी गई है। कहा कि शादी बरात के सीजन में हादसों की दृष्टि से विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
विज्ञापन


उधर, एआरटीओ शशि दूबे ने बताया कि परिवहन विभाग की तकनीकी टीम को मौके पर भेजा गया था। प्राविधिक निरीक्षक विकास सिंह ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन की जांच की, जिसमें कोई तकनीकी खामी नहीं पाई गई। हादसा चालक के वाहन से नियंत्रण खोने के कारण हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed