फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   15 girls selected for Miss Lansdown Beauty Contest

मिस लैंसडौन ब्यूटी कांटेस्ट के दूसरे चरण के लिए 15 बालिकाओं का चयन

Mon, 02 Nov 2020 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
15 girls selected for Miss Lansdown Beauty Contest
डेरियाखाल में आयोजित मिस लैंसडौन ब्यूटी कांटेस्ट में ऑडिशन राउंड में प्रस्तुति देती बालिका। - फोटो : KOTDWAR
सामाजिक सांस्कृतिक मंच अभ्युदय परिवार की ओर से आयोजित मिस लैंसडौन 2020 ब्यूटी कांटेस्ट प्रतियोगिता केे ऑडिशन राउंड में 25 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। इसमें दूसरे चरण के लिए 15 बालिकाओं का चयन हुआ।
विज्ञापन

डेरियाखाल के एक रिजॉर्ट में आयोजित ऑडिशन राउंड का शुभारंभ अभ्युदय परिवार की संयोजिका भावना वर्मा, हेमा शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ऑडिशन राउंड में प्रतिभागियों ने जहां सुंदरता का परिचय दिया वहीं निर्णायक मंडल की ओर से पूछे गए प्रश्नों का सटीक जवाब भी दिया। निर्णायक मंडल के निर्णय के आधार पर खुशी चौहान, खुशी रावत, अंजलि बिष्ट, अंजलि असवाल, निधि नेगी, व्याख्या वशिष्ठ, राधा, शालिनी रावत, प्रतिभा, समीक्षा अग्रवाल, दिया द्विवेदी, सुष्मिता द्विवेदी, काजल, आरती नेगी, निशा अग्रवाल का चयन अगले राउंड के लिए हुआ। कार्यक्रम की संयोजक भावना वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का दूसरा राउंड 3 नवंबर को भारतीय परिवेश पर आधारित होगा। निर्णायक मंडल में प्रशांत थापा, पूना की फैशन डिजाइनर प्राची वर्मा, ज्योति शामिल रहे। इस मौके पर चाहत सतीजा, बीना खंडेलवाल, उर्मिला वर्मा, रजनी वर्मा, कांता खंडेलवाल, विपना जोशी, चंचल, पुष्पा वर्मा आदि थे। कार्यक्रम का संचालन अलका अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed