फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   रतनपुर सुखरो में दस दिन से नहीं आया पानी, लोग परेशान

रतनपुर सुखरो में दस दिन से नहीं आया पानी, लोग परेशान

Fri, 10 May 2019 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
रतनपुर सुखरो में दस दिन से नहीं आया पानी, लोग परेशान
कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर-25 रतनपुर सुखरो के लोग पिछले दस दिन से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। लोगों ने कई बार जलसंस्थान के अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं किया, जिससे लोगों में जलसंस्थान के प्रति आक्रोश है।
विज्ञापन

रतनपुर निवासी हरसिंगपुर, पीवी चंदोला, गिरीश भारद्वाज व मेहरबान सिंह रावत ने बताया कि रतनपुर के लोग पिछले दस दिन से पेयजल किल्लत से परेशान हैं। कहा कि इस संबंध में कई बार जलसंस्थान के अधिकारियों को सूचना दी गई, इसके बावजूद समस्या का निस्तारण नहीं किया गया। लोगों ने पेयजल के लिए किराए पर पानी का टैंकर मंगाया है। उन्होंने कहा कि जलसंस्थान की ओर से रतनपुर सुखरो में पानी देने का भी कोई निश्चित समय नहीं है। कहा कि इससे पूर्व वह सीएम समाधान पोर्टल पर भी इस समस्या के निस्तारण की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। वर्तमान में रतनपुर सुखरो में पेयजल की समस्या जस की तस है।
विज्ञापन

उधर, जलसंस्थान कोटद्वार के अधिशासी अभियंता एलसी रमोला ने कहा कि रतनपुर सुखरो के ट्यूबवेल की मोटर खराब हो गई है, जिससे पेयजल की समस्या बनी हुई है। जल्द ही पेयजल की समस्या दूूर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed