{"_id":"5cd06b43bdec22076e319c10","slug":"141557162819-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जशोधरपुर में करंट लगने से महिला की मौत.....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जशोधरपुर में करंट लगने से महिला की मौत.....
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
किशनपुर। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत जशोधरपुर निवासी एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया । हादसा सोमवार सुबह उस वक्त हुआ, जब महिला टुल्लू पंप चलाने के लिए बिजली का तार प्लग पर लगा रही थी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
एसआई नीलम मेहता ने बताया कि भाबर क्षेत्र के अंतर्गत जशोधरपुर निवासी सुनीता देवी (38) पत्नी सोहन सिंह को परिजन गंभीर हालत में बेस अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बताया कि सोमवार सुबह सुनीता पानी भरने के लिए टुल्लू पंप चलाने के लिए तार लगा रही थी, इस दौरान उसे करंट लग गया।