फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   गांधी चौक बना कूड़ा डंपिंग जोन, लोग परेशान

गांधी चौक बना कूड़ा डंपिंग जोन, लोग परेशान

Sat, 23 Jun 2018 10:40 PM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
गांधी चौक बना कूड़ा डंपिंग जोन, लोग परेशान
लैंसडौन। गांधी चौक स्थित सत्यनारायण मोहल्ले का प्रवेश द्वार कैंट का डंपिंग जोन बनता जा रहा है। कई जगह का कूड़ा एकत्र करने के बाद यहां लाकर रखा जाता है, जिससे यहां व्याप्त गंदगी से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों द्वारा कैंट बोर्ड को कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

लैंसडौन को स्वच्छ बनाने के लिए छावनी परिषद ने जगह-जगह कूड़ादान लगाए थे। एक कूड़ादान सत्यनारायण मोहल्ले के प्रवेश द्वार पर भी स्थापित किया गया था, लेकिन इससे बढ़ती गंदगी के कारण मोहल्ले के लोगों ने यहां से कूड़ादान हटवा दिया था। बावजूद इसके इसी स्थान पर कूड़ा डालने का सिलसिला जारी है। इससे लोगों का यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिक खुशबू बिष्ट, लता देवी ने छावनी परिषद पर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कहा कि कैंट विभाग के सफाई निरीक्षक से कई बार गंदगी का पर्याय बने कूड़ादान व इसके कारण बना डंपिंग जोन को हटवाने की शिकायत की गई, लेकिन हालत जस का तस है। गंदगी के कारण निकटवर्ती घरों और दुकानों में बैठना मुश्किल हो गया है। पर्यटक नाक पर रुमाल बांधकर यहां से गुजरते हैं। उधर, सफाई निरीक्षक दीपक मिश्रा ने बताया कि कैंट का कूड़ा वाहन रोजाना कूड़ा उठाकर ले जाता है। वाहन कई जगह का कूड़ा एकत्र कर यहां आता है, जिससे कई बार वाहन आने में देरी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed