{"_id":"5b2152be4f1c1bb16e8b7b42","slug":"141528910526-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को रोजगार एवं प्रतियोगिता के लिए मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को रोजगार एवं प्रतियोगिता के लिए मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण
Updated Wed, 13 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। सेवायोजन विभाग उत्तराखंड की ओर से शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र कोटद्वार में आरक्षित वर्ग में छात्र-छात्राओं को रोजगार प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता की तैयारी के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। छह माह के इस प्रशिक्षण को एक जुलाई से 31 दिसंबर 2018 तक संचालित किया जाएगा। इसमें टंकण प्रशिक्षण के साथ, कंप्यूटर, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी व सामान्य ज्ञान आदि पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सहायक सेवायोजन अधिकारी लैंसडौन सुशील चंद्र चमोली ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने इंटर मीडिएट एवं उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो, वे आवेदन कर सकते हैं। अंग्रेजी विषय के साथ उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी। अभ्यर्थी किसी दिन भी आवेदन पत्र निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जून है। साक्षात्कार 30 जून के सुबह 11 बजे शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र गोविंद नगर कोटद्वार में लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी को दो पासपोर्ट साइज, फोटो, मूल, स्थायी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्र साथ लाए।