{"_id":"5b09931c4f1c1b9b6e8b4b1b","slug":"141527354140-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ती महंगाई पर भड़के कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ती महंगाई पर भड़के कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका
Updated Sat, 26 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुमाकोट। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दाम बढ़ने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला जलाया। इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पेट्रोल, डीजल आदि के दाम तुरंत घटाने की मांग की।
शनिवार को ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल रावत के नेतृत्व में धुमाकोट तहसील में सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सबका साथ, सबका विकास की बात कहकर आम लोगों को छलने का काम किया है। कांग्रेस प्रदेश सचिव शिशुपाल सिंह रावत ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार का चार साल का कार्यकाल पूरी तरह से विफल रहा है। इन चार सालों में महंगाई बढ़ने के साथ ही देश के हालात खराब हुए हैं। इससे देश की जनता में आक्रोश बढ़ रहा है, जिसका बदला जनता 2019 के चुनावों मेें लेगी।
सभा को पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख सुरेंद्र बिष्ट, कामरूप शाह, नारायण सिंह रावत, देव सिंह, प्रदीप गुसाईं, दीपक रावत, भूपेंद्र कंडारी, पृथ्वीपाल पर्णवाल, महिपाल सिंह, सुदर्शन सिंह, पुष्कर सिंह, जगत सिंह, ओमप्रकाश भदेाला, प्रकाश जोशी, गिरधर सिंह व विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-फोटो