फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   स्वयंसेवियों ने एनएसएस दिवस पर चलाया सफाई अभियान

स्वयंसेवियों ने एनएसएस दिवस पर चलाया सफाई अभियान

Sun, 24 Sep 2017 10:51 PM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
स्वयंसेवियों ने एनएसएस दिवस पर चलाया सफाई अभियान
कोटद्वार। राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवियों ने समाज सेवा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज जानकीनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के उपलक्ष्य में कोटद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने गोष्ठी का आयोजन किया। इसका शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य हरिजन सिंह चौहान ने किया। एनएसएस का उद्देश्य एवं उसकी गतिविधियां विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में नौ स्वयं सेवियों ने प्रतिभाग किया। निर्णायकों द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर प्रतियोगिता में राहुल नेगी ने प्रथम, काजल बिष्ट ने द्वितीय और साक्षी नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी अनिल भटनागर ने स्वयं सेवियों के व्यक्तित्व के विकास और एनएसएस के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए स्वयं सेवियों को जागरूक किया। कार्यक्रम में राजन शर्मा, प्रकाश गढ़वाली व रोहित बलोधी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसएस के 125 स्वयंसेवियों ने सफाई अभियान चलाया। उन्होंने महाविद्यालय परिसर में उगी गाजर घास उन्मूलन किया और पॉलीथिन कचरा एकत्र कर उसका निस्तारण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डा. अजीत सिंह, डा. स्मिता बडोला, डा. अभिषेक गोयल, डा. चंद्रप्रभा कंडवाल, डा. लता कैड़ा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो

एनएसएस दिवस पर दिखे संस्कृति के रंग
राजकीय कन्या इंटर कालेज लैंसडौन में हुए कई कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूूरो
लैंसडौन। राजकीय कन्या इंटर कालेज लैंसडौन के एनएसएस स्थापना दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। एनएसएस छात्राओें ने कई राज्यों की लोक संस्कृति का प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरीं। इस मौके पर धाद लोक भाषा एकांश के कवियों ने काव्य सम्मेलन का भी आयोजन कर देश की मौजूदा हालात व भ्रष्टाचार पर तंज कसे। कवियों ने गढ़वाली भाषा में काव्य रचनाएं प्रस्तुत कीं।
रविवार को नरेंद्र क्लब में आयोजित कार्यक्रम का खंड शिक्षा अधिकारी रामेश्वरी बड़वाल, एनएसएस के गढ़वाल मंडल समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी, प्रधानाचार्य वसुंधरा मायाकोटि और प्रताप सिंह नेगी ने शुभारंभ किया।

इस मौके पर छात्राओं ने विभिन्न प्रांतों की सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रस्तुत की। कवियों हेमवती नंदन भट्ट ऋषिकेश, लोकेश नवानी देहरादून, राकेश मोहन ध्यानी कोटद्वार, दिनेश चंद्र कुकरेती कोटद्वार व डा. संजय कुमार जयहरीखाल आदि ने अपनी काव्य रचनाओं के जरिए भ्रष्ट राजनीति व सामाजिक कुरीतियों पर तंज कसे। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी बबीता ध्यानी ने किया। इस मौके पर अतिथियों द्वारा एनएसएस की विभिन्न क्रियाकलापों में सर्वश्रेष्ठ रही स्वयंसेवियों को पुरस्कृत किया।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed