{"_id":"59b812074f1c1bf27f8b6606","slug":"141505235463-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रद्युम्न हत्याकांड के बाद हरकत में आई पौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रद्युम्न हत्याकांड के बाद हरकत में आई पौड़ी पुलिस
Updated Tue, 12 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। हरियाणा के गुरुग्राम भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में हुए प्रद्युम्न हत्याकांड के बाद पौड़ी पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस हर स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था भी जांचेगी। पुलिस ने निजी विद्यालयों को इस बाबत एडवाइजरी भी जारी की है। एक सप्ताह के अंदर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगतराम जोशी खुद कोटद्वार, पौड़ी और श्रीनगर में अभिभावकों और शिक्षकों की बैठक लेंगे।
एसएसपी जगतराम जोशी ने बताया कि सभी स्कूल प्रबंधकों को सही स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, स्कूल में बाहरी व्यक्तियों को बिना पूछताछ के प्रवेश न करने देने, स्कूल बसों के चालक-परिचालकों का वेरिफिकेशन करने, अभिभावकों की ओर से दिए जाने वाले सुरक्षा संबंधी सुझावों पर अमल करने, शौचालय के निकट सुरक्षा इंतजाम करने, छोटे बच्चों को तीन-चार का समूह बनाकर शौचालय भेजने की एडवायजरी जारी की गई है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों के स्कूलों से संबंधित हर जानकारी लेने का अधिकार है। अभिभावकों को चाहिए कि वे स्कूल प्रशासन से किसी भी प्रकार का सवाल पूछने से न घबराएं। शिक्षकों के वेरिफिकेशन के दस्तावेज भी वे देख सकते हैं। स्कूल प्रशासन की जिम्मेदारी होगी कि वे अपने यहां नियुक्त चालक-परिचालकों समेत सभी कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन कराएं। बच्चों को भी सुरक्षा को लेकर जागरूक करने पर जोर दिया जा रहा है। स्कूल परिसर में सुरक्षा इंतजामों को खुद अभिभावक जांच सकेंगे और खामी पाए जाने पर स्कूल के प्रशासन को सूचित करेंगे।