फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कोटद्वार की आपदा में बेहतर कार्य करने वाली संस्थाएं होंगी सम्मानित

कोटद्वार की आपदा में बेहतर कार्य करने वाली संस्थाएं होंगी सम्मानित

Mon, 11 Sep 2017 10:52 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार की आपदा में बेहतर कार्य करने वाली संस्थाएं होंगी सम्मानित
कोटद्वार। कविराज पं. महेशानंद थपलियाल स्मारक कल्याण सेवा निधि (आवई) परिवार के तत्वावधान में मेहरबान सिंह कंडारी इंटर कालेज के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में कोटद्वार में आई आपदा के दौरान अपनी भागीदारी करने वाली संस्थाओं, व्यक्तियों और राष्ट्रीय सेवा योजना से संबंधित विद्यार्थियों को सम्मानित करने आदि कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
विज्ञापन

अध्यक्ष बृजभूषण सिंह रावत ने कहा कि आगामी कार्यक्रमों की तय की गई रूपरेखा के तहत संस्कृत अकादमी का नामकरण पं. गौरीशंकर थपलियाल के नाम करने, विधानसभा यमकेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत ऋषिकेश-चीला बैराज की बीन नदी पर पुल निर्माण प्रस्ताव, उत्तराखंड राज्य के सीमावर्ती गांवों की मूल भावनाओं को देखते हुए उत्तराखंड में सम्मिलित करने, गढ़वाली-कुमाऊंनी भाषा के प्रचार-प्रसार, ऋषिकेश-कांडी मोटर मार्ग का चौड़ीकरण और मरम्मत करने, आकाशवाणी देहरादून केंद्र की प्रसारण क्षमता में वृद्धि करने, यमकेश्वर में स्व. कविराज की मूर्ति को स्थापित करने के प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर प्रचार सचिव उमानंद बड़ोला, सतीश चंद्र शर्मा, सच्चिदानंद पोखरियाल, प्रकाश चंद्र हिंदवान, महासचिव सुधाकर थपलियाल व संरक्षक महेश चंद्र ध्यानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed