फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   14 people including block chief sued for lockdown violation

ब्लाक प्रमुख समेत 14 लोगों पर लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा

Thu, 30 Apr 2020 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
14 people including block chief sued for lockdown violation
लैंसडौन/पौड़ी। जयहरीखाल के ब्लाक प्रमुख दीपक भंडारी समेत क्षेत्र के 14 जनप्रतिनिधियों को लॉकडाउन के दौरान तहसील में धरना प्रदर्शन करना भारी पड़ गया। इन सभी के खिलाफ लैंसडौन कोतवाली पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पौड़ी में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एसएन गैरोला ने बताया कि ब्लाक प्रमुख जयहरीखाल दीपक भंडारी, लैंसडौन क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र नेगी, ओडल के प्रधान नरेश गौड़, कर्नल कुलदीप गुसाईं (से.नि.), गंगा सिंह, प्रेम सिंह, सुरेंद्र सिंह समेत 14 लोगों पर लॉकडाउन के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। बुधवार को इन लोगों ने समखाल पौखाल स्थित सार्वजनिक हैंडपंप में मोटर लगाने के विरोध में लैंसडौन तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया था। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269 और आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

वहीं पौड़ी में कोतवाल लक्ष्मण सिंह कठैत ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान निर्धारित समय के बाद बेवजह सड़क पर घूमने पर पांच लोगों के खिलाफ केस किया है। टीम में उपनिरीक्षक किशन दत्त शर्मा, कांस्टेबल आशीष राणा, सुरेंद्र सिंह, बुद्धिबल्लभ सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेड जोन से आए आठ लोगों को किया होम क्वारंटीन
नई टिहरी/चंबा। रेड जोन से ग्रीन जोन नई टिहरी और चंबा पहुंचे एक नगर पालिका के ईओ सहित आठ लोगों को सिटी रिस्पांस टीम ने होम क्वारंटीन किया है। पालिका के ईओ राजेंद्र सजवाण ने बताया कि बृहस्पतिवार को रेड जोन देहरादून से नई टिहरी पहुंचे पांच लोग पहुंचे, जिनमें जे ब्लाक में एक कर्मचारी, 7-डी में तीन कर्मचारी और ई-ब्लाक में निवासरत एक अधिकारी शामिल है। वहीं चंबा में भी सीआरटी टीम ने ईओ समेत तीन कर्मचारियों को होम क्वारंटीन किया है। यह सभी रेड जोन से चंबा पहुंचे थे। सीआरटी टीम के सदस्य डा. दिनेश जोशी ने बताया कि सभी लोगों को होम क्वारंटीन रहकर नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

आइसोलेशन वार्ड में भर्ती युवक का सैंपल जांच को भेजा
रुद्रप्रयाग। कोटेश्वर स्थित माधवाश्रम अस्पताल में स्थापित कोविड-19 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक युवक का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक भेजे गए 20 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सीएमओ डा. एसके झा ने बताया कि दो दिन पूर्व एक युवक को खांसी और बुखार की शिकायत पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया था। उसका सैंपल जांच के लिए भेजा है। दूसरी तरफ बाहरी शहरों से जिले में आए 78 लोग अब भी इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed