फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   डा. नौटियाल और रजनी को मिला मंगलम् सम्मान

डा. नौटियाल और रजनी को मिला मंगलम् सम्मान

Thu, 27 Dec 2018 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
डा. नौटियाल और रजनी को मिला मंगलम् सम्मान

विज्ञापन
किशनपुर। भाबर में मंगलम सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था की ओर से आयोजित झंडीचौड़ शरदोत्सव के दूसरे दिन महिला मंगल दल के मध्य थड़िया नृत्य और विभिन्न विद्यालयों की जूनियर वर्ग की एकल और समूह नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
बृहस्पतिवार को दूसरे दिन का शुुुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि धीरेंद्र सिंह चौहान और विशिष्ट अतिथि क्रेडल पब्लिक स्कूल की संस्थापक रेणुका गुसाईं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में आयोजित जूनियर वर्ग की एकल नृत्य में सेजल रावत, कुमकुम रावत, राधिका और समूह नृत्य में श्री पृथ्वी विद्या मंदिर, एमकेवीएन और हिमालयन विद्या निकेतन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला मंगल दलों के थड़िया नृत्य प्रतियोगिता में जगदंबा कीर्तन मंडली झंडीचौड़ पूर्वी पहले, वैष्णव कीर्तन मंडली झंडीचौड़ पश्चिमी दूसरे और खुशहाली कीर्तन मंडली तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

इस अवसर पर समिति ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए डा. जयंती प्रसाद नौटियाल और योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत स्वाभिमान न्यास की योग प्रशिक्षिका रजनी अग्रवाल को मंगलम सम्मान से नवाजा। एनएम मार्डन स्कूल की प्रबंधक मीना राणा और प्रधानाचार्या ज्योति मिश्रा ने करीब एक दर्जन जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। निर्णायक की भूमिका हरीश केष्टवाल और शिवांगी बछवाण ने निभाई। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष उमेश रावत, पार्षद सौरभ नौडियाल, अमित नेगी, दिनेश सती, राजेंद्र बिष्ट, जगत सिंह सौंद, रजनीश बेबनी, अंकित कोटला मौजूद रहे। संचालन सुषमा जखमोला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed