{"_id":"5c1d1309bdec2256ed2b8428","slug":"131545409289-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीता बिष्ट निर्विरोध बनी दुगड्डा की ब्लाक प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगीता बिष्ट निर्विरोध बनी दुगड्डा की ब्लाक प्रमुख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुगड्डा (कोटद्वार)। क्षेत्र पंचायत प्रमुख दुगड्डा के ब्लाक प्रमुख पद के उपचुनाव में शुक्रवार को एक मात्र नामांकन पत्र दाखिल होने से संगीता बिष्ट को निर्विरोध ब्लाक प्रमुख निर्वाचित घोषित कर दिया गया। संगीता बिष्ट अब तक ज्येष्ठ उपप्रमुख के साथ ही कार्यकारी प्रमुख का कार्यभार देख रही थी। प्रमुुख पद पर निर्वाचन के बाद उनके समर्थकों ने दुगड्डा बाजार में जुलूस निकालकर खुशी मनाई।
डीपीआरओ पौड़ी एमएम खान ने बताया कि क्षेत्र पंचायत दुगड्डा के प्रमुख के चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह 11 बजे से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान मात्र एक नामांकन दाखिल हुआ। बताया कि प्रमुख पद के लिए वर्तमान में कार्यकारी प्रमुख के रुप में काम कर रही ज्येष्ठ उपप्रमुख संगीता बिष्ट ने नामांकन दाखिल किया था, जो जांच में सही पाया गया। एक मात्र नामांकन होने के कारण संगीता बिष्ट के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा कर दी गई। उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम सुशील कुमार द्वारा क्षेत्र पंचायत प्रमुख को प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। 40 सदस्यीय दुगड्डा क्षेत्र पंचायत के 27 क्षेत्र पंचायत सीटें कोटद्वार नगर निगम में चले जाने से उनका वजूद खत्म हो गया, जिससे अब दुगड्डा क्षेत्र पंचायत केवल 13 सदस्यीय रह गई है।
संगीता के ब्लॉक प्रमुख चुने जाने पर उनके समर्थकों ने साजासैंण और दुगड्डा बाजार में जुलूस निकाल खुशी का इजहार किया। इस मौके पर निवर्तमान प्रमुख सुरेश असवाल ने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सर्वसम्मति से संगीता को ब्लाक प्रमुख चुना गया है। इसमें सभी की सहमति थी। इस मौके नगर कांग्रेस अध्यक्ष हरेंद्र सिंह रावत, कुसुम असवाल, शशिकांत गौड़, सभासद धमेंद्र गोयल, दीपक ध्यानी, विनोद चंदोला, विपिन गर्ग, पूजा नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
.