फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर निकाली नगर में जनजागरूकता रैली

स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर निकाली नगर में जनजागरूकता रैली

Mon, 01 Oct 2018 10:56 PM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर निकाली नगर में जनजागरूकता रैली
कोटद्वार। रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में सोमवार को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के मौके पर विभिन्न विद्यालयों की राष्ट्रीय सेवा इकाइयों ने नगर में रैली निकालकर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

आर्यकन्या इंटर कालेज में एनएसएस के गढ़वाल मंडल समन्वयक और इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्य पुष्कर सिंह नेगी व प्रधानाचार्य रेनू नेगी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। इस मौके पर स्वयंसेवी छात्राएं रक्तदान है जीवनदान, रक्तदान कीजिए, जीवनदान दीजिए, के नारे व स्लोगन लिखी तख्तियां और बैनर साथ लिए हुए थे। रैली के बाद विद्यालय में रक्तदान संचेतना संगोष्ठी में मंडलीय कार्यक्रम समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी ने कहा कि रक्तदान से ही जरूरतमंदों के जीवन को बचाया जा सकता है। इस मौके पर रश्मि चौधरी, दमयंती नेगी, राकेश सिंह, हेमा अग्रवाल, दर्शनी रावत आदि मौजूद रहे। संचालन कार्यक्रम अधिकारी अलका बिष्ट ने किया। दूसरी ओर जीजीआईसी कोटद्वार के एनएसएस के स्वयंसेवी छात्राओं ने कार्यक्रम अधिकारी रेनू गौड़ के मार्गदर्शन में जनजागरूकता रैली निकाली। विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश रानी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन


फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed