{"_id":"5bb1048c867a5520833a7eb0","slug":"131538327692-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनडीपीएस मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनडीपीएस मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Updated Sun, 30 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। एनडीपीएस के एक मामले में 16 साल से फरार चल रहे ईनामी अभियुक्त को कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा। अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
प्रभारी कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि एसएसपी पौड़ी के निर्देश पर पांच सालाना सत्यापन अभियान के दौरान डकैती, लूट, नकबजनी, हत्या, चेन स्नैचिंग, फरार ईनामी अपराधियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मुखबिर की सूचना पर जिला बिजनौर के अंतर्गत थाना शहर कोतवाली के ग्राम सुंदरपुर (धोकलपुर) निवासी इसरार अहमद को रविवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि इसरार के खिलाफ वर्ष 2002 में 18/20 एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज था। जिला सत्र न्यायालय ने 16 मई 2002 को उसे फरार घोषित कर 2500 रुपये का ईनाम घोषित किया था। पुलिस ने अभियुक्त को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस दल में एसआई अशोक सिरस्वाल, सिपाही आदित्य कुमार, अरुण कुमार शामिल रहे।