{"_id":"5b350eee4f1c1b4d108b4c3b","slug":"131530203886-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत कर विभाग को दिखाया आईना-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत कर विभाग को दिखाया आईना-compat
Updated Thu, 28 Jun 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमकेश्वर। ठांगर-गाजसेरा मोटर मार्ग पर पड़े गड्ढों को भरने की शिकायत पर लोनिवि लैंसडौन द्वारा कार्य नहीं होने पर सात गांव के ग्रामीणों ने खुद ही सड़क के गड्ढों को भरकर विभाग को आइना दिखाने का कार्य किया है।
वर्ष 2010 में ठांगर-गाजसेरा करीब चार किमी मोटर मार्ग की शासन से स्वीकृति मिली थी। ग्रामीणों की शिकायत पर वर्ष 2017 में मार्ग के पहले फेज का कार्य नवंबर से फरवरी तक चला, लेकिन गत 15 जून को हुई बारिश से सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए।
ग्राम प्रधान सीला आशीष रतूड़ी, ग्राम प्रधान आवई मुकेश सिंह, अनिल रतूड़ी, प्रमोद रियाल ने लोनिवि पर सड़क निर्माण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया। कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता की कमी के चलते पहली बरसात में सड़क बदहाल हो गई। विभाग को मार्ग के गड्ढों को भरने के लिए कई कहने पर भी स्थिति जस की तस बनी है। ऐसे में ग्रामीणों ने स्वयं ही गड्ढे भरने का निर्णय लिया है। उधर, लैंसडौन लोनिवि के सहायक अभियंता आशुतोष शर्मा ने कहा कि मार्ग के दूसरे फेज का कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है। इसके तहत सुरक्षा दीवारों और डाट पुलियाओं का निर्माण किया जाना है। मार्ग के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। जल्द ही जेसीबी या मजदूर लगाकर मार्ग को ठीक करा लिया जाएगा।