फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   नगर पालिका दुगड्डा को स्वच्छता में मिला प्रदेश में चौथा स्थान

नगर पालिका दुगड्डा को स्वच्छता में मिला प्रदेश में चौथा स्थान

Mon, 25 Jun 2018 10:40 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका दुगड्डा को स्वच्छता में मिला प्रदेश में चौथा स्थान

विज्ञापन
दुगड्डा। भारत स्वच्छता सर्वेक्षण में दुगड्डा नगर पालिका परिषद को उत्तराखंड राज्य में चौथा और नॉर्थ जोन के छह राज्यों में से 13वां स्थान मिलने पर पालिका कर्मचारियों और नगरवासियों से खुशी जाहिर की है।
नगर पालिका दुगड्डा के अधिशासी अधिकारी हर्षवर्द्धन सिंह रावत ने कहा कि जनवरी 2018 में स्वच्छता के लिए नगर पालिका दुगड्डा में किए गए थर्ड पार्टी सर्वेक्षण में टीम ने नगर क्षेत्र में विभिन्न वार्डों में सृजित अपशिष्ट के कलेक्शन के लिए कूड़ा वाहन क्रय किए जाने, सार्वजनिक स्थलों व नगरवासियों को कूड़ादान वितरित करने, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए कूड़ा वाहन लगाए जाने को अपने सर्वे में शामिल किया था। नगर में स्वच्छता को देखते हुए नगर पालिका दुगड्डा को राज्य में चौथा और एक लाख से कम आबादी के नॉर्थ जोन के छह राज्यों के नगर निकायों में दुगड्डा नगर पालिका को 13वां स्थान प्राप्त हुआ है। यह दुगड्डा के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि कूड़ा निस्तारण के लिए शीघ्र ट्रंचिंग ग्राउंड की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

निवर्तमान पालिकाध्यक्ष दीपक बडोला ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके कार्यकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इसका श्रेय नगर पालिका कर्मचारियों और नगर वासियों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed