फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   आंधी से उड़ी मकान और स्कूलों की छत, उखड़े पेड़

आंधी से उड़ी मकान और स्कूलों की छत, उखड़े पेड़

Mon, 14 May 2018 10:40 PM IST
Updated Mon, 14 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
आंधी से उड़ी मकान और स्कूलों की छत, उखड़े पेड़
कोटद्वार/धुमाकोट/जयहरीखाल। रविवार शाम करीब एक घंटे तक चले आंधी-तूफान से कोटद्वार, दुगड्डा, जयहरीखाल व धुमाकोट क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। तूफान से जहां कई घरों की छत उड़ गई, वहीं हाईवे पर पेड़ उखड़कर गिर गए। इससे घंटों सड़कें जाम रहीं। ग्रामीणों और राहगीरों ने खुद ही पेड़ों को सड़कों से हटाकर यातायात सुचारु करवाया। तूफान से फल, सब्जियों को भी बहुत नुकसान पहुंचा है। धुमाकोट में जीआईसी शंकरपुर के विद्यालय भवन की टीन की छत उखड़ गई। जीआईसी खिरेरीखाल की स्कूल छत तूफान से उखड़ गई, जिससे पठन-पाठन प्रभावित हो गया।
विज्ञापन

रविवार शाम को आई आंधी-तूफान से जड़ाऊखांद-मजेड़ाबैंड मोटर मार्ग पर कई सूखे चीड़ के पेड़ धराशायी हो गए। गांवों में घर-आंगन में लगे आम, माल्टा व संतरे आदि के पेड़ भी तूफान से टूट गए। जयहरीखाल कस्बे में आंधी, तूफान से होटल और स्कूल कालेजों की छत उड़ गई। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल के भूगर्भ विज्ञान भवन के छत पर पेड़ गिरने से छत क्षतिग्रस्त हो गई। दुगड्डा विकासखंड के जौरासी ग्राम पंचायत में आंधी से ग्रामीण पीतांबर दत्त डबराल की टीन की छत उड़ गई। आंधी के कारण कई क्षेत्रों में सड़कों पर पेड़ उखड़कर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed