{"_id":"5aeb4a044f1c1b9b098b7e06","slug":"131525369348-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में मिला सिर पर रस्सी का फंदा लगा शव, सनसनी.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में मिला सिर पर रस्सी का फंदा लगा शव, सनसनी.
Updated Thu, 03 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग की लालपानी बीट के जंगल में गले पर रस्सी का फंदा पड़ा एक व्यक्ति का सड़ा गला शव मिला है। शव के पास शराब की बोतल भी मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसकी छानबीन शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को ग्रास्टनगंज की महिलाएं ईदगाह के पास जंगल में पशुओं के लिए चारा पत्ती लेने गई थीं। इस दौरान महिलाओं ने पत्थरों के बीच एक व्यक्ति को पड़ा हुआ देखा। करीब जाने पर गले पर फंदा लगा शव को देखकर उन्होंने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान विपुल बलूनी को दी। प्रधान बलूनी ने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। जंगल में शव मिलने की सूचना मिलने पर सीओ जेआर जोशी, कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल, एसएसआई राकेंद्र कठैत और एसआई ओमबीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सनेह मार्ग से करीब दो सौ मीटर जंगल के गदेरे में गले पर रस्सी का फंदा पड़ा हुआ था। शव पुरी तरह से सड़ा हुआ था। उसके करीब शराब का पव्वा, एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल, एक डिस्पोजल गिलास और एक पानी की बोतल मिली। पुलिस ने शव को पत्थरोें के बीच से निकाला, लेकिन मृतक के पास किसी प्रकार के दस्तावेज नहीं मिलने कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय बेस चिकित्सालय की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी जोधराम जोशी ने बताया कि शव 10 से 15 दिन पुराना और मृतक की उम्र 35-40 वर्ष लग रही है। उन्होंने बताया कि आस-पास के सभी थानों से गुमशुदगी दर्ज किए जाने की सूचना मंगाई जा रही है। बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
-फोटो