{"_id":"5aeb4a004f1c1b3b0a8b7eb6","slug":"131525369344-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंद्रा रावत रखेंगी रक्षा मंत्री के सामने लैंसडौन छावनी की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंद्रा रावत रखेंगी रक्षा मंत्री के सामने लैंसडौन छावनी की समस्या
Updated Thu, 03 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडौन। देश की 62 छावनियों की समस्याओं को लेकर दिल्ली में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में चार मई को विशेष बैठक होगी। बैठक में उत्तराखंड की नौ छावनियों के नौ उपाध्यक्ष बैठक में शिरकत करने के लिए जाएंगे। कैंट उपाध्यक्ष इंद्रा रावत दिल्ली में लैंसडौन छावनी का प्रतिनिधित्व करेंगी।
छावनी उपाध्यक्ष इंद्रा रावत ने बताया कि बैठक में छावनियों के तहत आने वाले नागरिक क्षेत्रों को छावनी अधिनियम के दायरे से बाहर लाने पर चर्चा किए जाने की संभावना है। इसके अलावा बैठक में नागरिक अधिकारों और सुविधाओें को लेकर भी चर्चा कर ठोस निर्णय लिए जाने की संभावना है। छावनी के पूर्व उपाध्यक्ष डा. एसपी नैथानी ने बताया कि कि छावनी के पेचीदे प्रावधानों के कारण लोगों को भारी दिक्कतोें का सामना करना पड़ता है।