{"_id":"5aeb49214f1c1ba1098b7fc5","slug":"131525369121-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को दी उन्न्त बीजों का प्रयोग करने की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को दी उन्न्त बीजों का प्रयोग करने की जानकारी
Updated Thu, 03 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमकेश्वर। कृषि विभाग की ओर से ग्राम पंबा में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को उन्नत किस्म के बीजों का प्रयोग कर अपनी आय दोगुना करने के गुर सिखाए गए।
यमकेश्वर के ग्राम पंबा में आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राजपाल सिंह राणा ने की। गोष्ठी में ग्राम कुलेथा के भोला दत्त कंडवाल को उद्यानीकरण के लिए 10000 रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस अवसर पर कृषि विभाग व रेशम विभाग ने ग्रामीणों को कृषि संबंधी जानकारी दी। कृषि विभाग से कृषि न्याय पंचायत अधिकारी मुकेश सिंह और कृषि अधिकारी सीताराम शर्मा ने किसानों को अपने खेतों में उन्नत किस्म के बीजों का प्रयोग करने की सलाह दी। कहा कि इससे फसलों के उत्पादन में बढ़ोतरी होगी। साथ ही किसानों की आय दोगुनी होगी। कहा कि किसान अपने बंजर खेतों में उद्यानीकरण करके आय को बढ़ा सकते है। रेशम निरीक्षक राजीव कुमार ने ग्रामीणों को रेशम से संबंधित जानकारी दी।
इस अवसर पर कृपाल सिंह, जगमोहन सिंह, धनवीर सिह, अनीता देवी, सुलोचना देवी, राजी देवी व मंगत सिंह आदि मौजूद रहे।