फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   एयरफोर्स ज्वाइंन कर देश सेवा करना चाहती हैं आंचल पाल

एयरफोर्स ज्वाइंन कर देश सेवा करना चाहती हैं आंचल पाल

Mon, 06 May 2019 10:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
एयरफोर्स ज्वाइंन कर देश सेवा करना चाहती हैं आंचल पाल

विज्ञापन
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के आदर्श विद्या मंदिर (एवीएन) कण्वघाटी की छात्रा आंचल पाल ने सीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षा में 98 फीसदी अंक हासिल कर क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया है। आंचल भविष्य में इंडियन एयरफोर्स ज्वाइंन कर देश की सेवा करना चाहती है। आंचल भाबर के अंतर्गत जशोधरपुर क्षेत्र की निवासी है। उसकी माता इंद्रेश गृहणी हैं। जबकि पिता सुभाष चंद्र सिंह पाल राजकीय प्राथमिक विद्यालय हजाराग्रांट हरिद्वार में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। आंचल अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देती है। वह बताती है कि शुरू के दो माह उसने कोचिंग ली, लेकिन उसके बाद उसने स्वयं ही नियमित अभ्यास से परीक्षा में सफलता हासिल की। परीक्षा के लिए उसने रोजाना 4 से 5 घंटे अभ्यास किया। जबकि परीक्षा के दौरान उन्होंने आठ घंटे तैयारी की। उसकी प्रेरणा का स्रोत उसकी बड़ी बहिन आकांक्षा पाल हैं। जिसने इंटर में 94.2 फीसदी अंक हासिल किए हैं। आंचल की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। उसे पढ़ाई के अलावा गाने सुनना, नृत्य करना और वालीबॉल खेलना पसंद है। एवीएन की प्रधानाचार्य वंदना कुकरेती और डायरेक्टर रजनीश बौड़ाई ने आंचल की सफलता पर खुशी जताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed