फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   महिला कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री को दिखाए काले झंडे, गिरफ्तार

महिला कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री को दिखाए काले झंडे, गिरफ्तार

Wed, 06 Mar 2019 09:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
महिला कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री को दिखाए काले झंडे, गिरफ्तार

विज्ञापन
कोटद्वार। मालवीय उद्यान में बुधवार शाम साढ़े चार बजे जैसे ही मुख्यमंत्री का उद्बोधन शुरू हुआ। सभास्थल के समीप एक कांपलेक्स के दोमंजिले भवन पर चढ़ी महिला कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने शुरू कर दिए। कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने कांग्रेस की प्रदेश सचिव कृष्णा बहुगुणा समेत चार महिला प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

मालवीय उद्यान में आयोजित मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की जनसभा में कांग्रेसियों ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया। कहा कि जिन योजनाओं का सीएम शिलान्यास कर रहे हैं, उनका शिलान्यास 2016 में कांग्रेस मुख्यमंत्री हरीश रावत कर चुके हैं। काले झंडे दिखाने की योजना पुलिस और खुफिया विभाग को भी नहीं लग सकी। आननफानन में पुलिस ने कांग्रेस की प्रदेश सचिव कृष्णा बहुगुणा, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष शकुंतला चौहान, हर्षिता, ऋतु चौधरी को हिरासत में ले लिया। कृष्णा बहुगुणा ने कहा कि भाजपा जहां पुलवामा आतंकी हमले पर राजनीति कर रही है, वहीं मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान एक बार भी शहीदों को ना तो याद किया और ना ही शहीदों को श्रद्धाजंलि दी। कहा कि मुख्यमंत्री जिन कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करने पहुंचे हैं, उनका शिलान्यास वर्ष 2016 में ही कर दिया गया था। सरकार दोबारा शिलान्यास कर क्षेत्र की जनता को गुमराह कर रही है। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने में भी जमकर हंगामा काटा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महिला पुलिस कर्मियों के बीच जमकर झड़प हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस उन्हें कार्यालय के बाहर भी नहीं बैठने दे रही थी, जिसका उन्होंने विरोध किया। आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की। पुलिस ने करीब ढाई घंटे तक इन कार्यकर्ताओं को जबरन थाने में बिठाए रखा। देर शाम उनके खिलाफ शांतिभंग का चालान काटकर रिहा किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed