फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   वार्षिकोत्सव में लोक गीतों और नृत्य की छटा बिखेरी

वार्षिकोत्सव में लोक गीतों और नृत्य की छटा बिखेरी

Sat, 29 Dec 2018 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव में लोक गीतों और नृत्य की छटा बिखेरी

विज्ञापन
कोटद्वार। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल पदमपुर के वार्षिकोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न लोक गीतों और नृत्यों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
पदमपुर स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित वार्षिकोत्सव का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि बीएल के महाप्रबंधक मनोज कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एसजीआरआर मिशन राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से मेहनत और लगन के साथ शिक्षा ग्रहण कर लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य गणेश बिडालिया ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने गुरु राम राय मिशन के उद्देश्यों और विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट पेश की।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। इस मौके पर कुमाऊंनी, गढ़वाली, पंजाबी, राजस्थानी और हरियाणवी गीतों पर शानदार नृत्य की प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के अध्यक्ष डा.आरपी ध्यानी की अध्यक्षता में आयोजित वार्षिकोत्सव में पार्षद विजेता रावत, नीरु बाला खंतवाल, हिमांशु बडोनी, प्रकाश कोठारी, मयंक कोठारी, राजेंद्र बिष्ट, गोविंद डंडरियाल, अमित शर्मा, सतीश गौड़, अनिल बिष्ट, शशि भूषण अमोली, मालती बिडालिया आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बीना वशिष्ठ, भावना वशिष्ठ और सविता डबराल ने संयुक्त रूप से किया।
.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed